English
मुख्य विशयवस्तु में जाएं
ISRO logo Dr Vikram Sarabhai Prof U R Rao URSC Address SatTex URSC Tech National emblem

मुखपृष्ठ : हमारे बारे में : निदेशक : भूतपूर्व निदेशक : श्री आर. अरवामुदन

गत अद्यतन: 05-Aug-2021

<< वापस

श्री आर. अरवामुदन

[अवधि : 1994-1997]

स्वर्गीय श्री आर अरवामुदन डॉ. विक्रम साराभाई डारा प्रथम चुनेगए अभियंता थे जिन्होंने 1962 में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में कार्यग्रहण किया। उन्हें नासा, वाशिंगटन में रॉकेटरी और भू-सहायता के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। तदोपरांत 1970 की शुरुआत में वे थुम्बा भू-मध्यरेखीय रॉकेट प्रमोचन स्टेशन के निदेशक बने। 1980 में वे विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र के सह-निदेशक बने। 1989 में उनको सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (एस.डी.एस.सी.), शार का निदेशक बनाया गया। 1994 में वे यू.आर.राव उपग्रह केंद्र (जिसे पहले इसरो उपग्रह केंद्र (आईज़ेक) के नाम से जाना जाता था) के निदेशक बनकर बेंगलूरु आए।

1994 से 1997 तक निदेशक यू.आर.एस.सी. के रुप में आपके कार्यकाल के दौरान सुदूर संवेदी और संचार क्षेत्र में सात उपग्रह परियोजनाओं को अभिकल्पित और विकसित किया गया।

आर अरवमुदन इसरो में राँडार के विकास में अग्रणी अभियंता थे। उन्होने विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदानों के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किये।