English
मुख्य विशयवस्तु में जाएं
ISRO logo Prof U R Rao Header part Dr. Vikram Sarabhai National emblem
मुखपृष्ठ : उन्नति : परिचय गत अद्यतन: 13-Sep-2022

उन्नति (इसरो द्वारा यूनिस्पेस नैनो उपग्रह संयोजन व प्रशिक्षण)

यूनिस्पेस +50 पहल हेतु भारत का योगदान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.), भारत सरकार समूचे भारत में स्थित अपनी स्थापनाओं के जरिए अंतरिक्ष कार्यक्रमों को निष्पादित करता है। इसरो का प्रमुख उद्देश्य, समाज के लाभार्थ अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा उसके संबंधित अनुप्रयोगों को विकसित करना है। कई वर्षों से, इसरो ने आम जनता के उपयोग के सेवार्थ अंतरिक्ष तथा राष्ट्र के विकास से मुख्य समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने के मिशन को क्रियान्वित किया है। एक अग्र अंतरिक्ष राष्ट्र के रूप में, भारत प्रारंभ से ही COPUOS (बाह्य अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उपयोग समिति) के सदस्य के रूप में बाह्य अंतरिक्ष मामले (UNOOSA) हेतु संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा है।


जून 2018 में, UNOOSA ने वियाना, ऑस्ट्रिया में बाह्य अंतरिक्ष (UNISPACE+50) के अन्वेषण तथा शंतिपूर्ण उपयोग पर प्रथम संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के पचासवीं वार्षिकोत्सव मनाया। इस समारोह में, भारत ने अंतरिक्ष आकांक्षी राष्ट्रों के लाभार्थ संयोजन, समाकलन एवं परीक्षण (ए.आई.टी.) पर सैद्धांतिक पाठ्यक्रम कार्य तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के सम्मिश्रण के जरिए नैनो उपग्रह विकास पर उन्नति (UNNATI – इसरो द्वारा यूनीस्पेस नैनोउपग्रह संयोजन व प्रशिक्षण) नामक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की। अब तक इसरो ने अलजीरिया, अर्जेंटीना, अज़रबैजान, बहरिन, बांग्लादेश, बेलरस, भूटान, बोलीवीया, ब्रज़ील, ब्रूनेई दरूसलाम, चिले, कोलंबिया, इजिप्ट, इंडोनेशिया, कज़ाकिस्तान, कीन्या, मलेशिया, मेग्नोलिया, मॉरिशस, मेक्सिको, मोरोक्को, मयांमार, नेपाल, नाइजिरिया, ओमान, पनामा, पेरु, पुर्तगाल, कोरिया गणराज्य, श्रीलंका, थाईलैंड, तूनिशिया, वियतनाम जैसे 33 देशों से 60 प्रतिभागियों के लाभार्थ दो बैचों का सफलतापूर्वक आयोजन किया।


इसरो का यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (यू.आर.एस.सी.), पहले इसरो उपग्रह केंद्र (आईज़ेक) ने अपने अत्याधुनिक उपग्रह निर्माण सुविधाओं का प्रयोग करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गहन सैद्धांतिक सत्रों एवं व्यावहारिक अवसर के जरिए नैनो उपग्रहों का निर्माण करना है। प्रशिक्षण माड्यूल ने प्रतिभागियों को नैनो उपग्रह के संयोजन एवं परीक्षण एक अवसर उपलब्ध कराया। यह घोषणा ब्राउचर, उन्नति के तृतीय और अंतिम बैच के लिए नैनो उपग्रह के प्राप्ति पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम के विवरण उपलब्ध कराता है, जिसका आयोजन UNOOSA के समन्वयन से 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर 2022 के दौरान किया जाएगा।


महत्वपूर्ण दिनांक :

कार्यक्रम की घोषणा - जून 2022

 बैच3
पंजीकरण का आरंभ समाप्त
आवेदन करने की अंतिम तारीख समाप्त
अभ्यर्थियों की अंतिम सूचीपूर किय हुअ
पाठ्यक्रम का आरंभअक्टूबर 15, 2022
पाठ्यक्रम की समाप्ति सितंबर 15, 2022


अन्य कोई सूचना/जानकारी हेतु संपर्क करें : unnati[at]ursc[dot]gov[dot]in

उन्नति ब्राउचर डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें

आवेदन कैसे - बैच 3 का पंजीकरण समाप्त


पंजीकृत प्रयोक्ता लॉगिनके लिए यहाँ क्लिक करें ।