मुखपृष्ठ : विज्ञान उन्नयन : अनुसंधान के अवसर
गत अद्यतन: 01-May-2018
अनुसंधान के अवसर
यू.आर.राव उपग्रह केंद्र, बेंगलूरु खगोलिकी, इलेक्ट्रॉनिकी, ऊष्मीय, यांत्रिकी, द्रव्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान इत्यादि जैसे अंतरिक्षयान प्रौद्योगिकी से संबंधित विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के विभिन्न पहलूओं के अनुसंधान एवं विकास में कार्यरत है। इसरो प्रायोजित अनुसंधान (RESPOND) कार्यक्रम के ज़रिए शैक्षणिक तथा अनुसंधान एवं विकास संस्थानों द्वारा कई आईज़ेक के विकास किए जा रहे हैं। इसरो सेलों के द्वारा शैक्षणिक संस्थानों/विश्वविद्यालयों के साथ इसरो के पास सहयोग अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम भी उपलब्ध है। आईज़ेक संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य करने के लिए नियमित अध्येताओं की ज़िम्मेदारी लेता है। अध्येताओं को अग्र शैक्षणिक संस्थानों में डॉक्ट्रेट कार्यक्रम हेतु पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आईज़ेक की अनुसंधान गतिविधियों को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में नियमित रुप से प्रकाशित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, आईज़ेक में "Journal of Spacecraft Technology" जैसी अपनी आंतरिक पत्रिका उपलब्ध है। अंतरिक्ष खगोल विज्ञानयू.आर.राव उपग्रह केंद्र (यू.आर.एस.सी.) में अंतरिक्ष खगोल विज्ञान टीम अंतरिक्ष विज्ञान यंत्र सुविधा (एस एस आई एस) के साथ, खगोल विज्ञान व खगोल भौतिकी, सौर भौतिकी, गृहीय विज्ञान व अंतरिक्ष मौसम कें वैज्ञानिक अनुसंधान तथा यंत्रीकरण में सम्मिलित है। |