मुखपृष्ठ : विज्ञान उन्नयन : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवसः अवलोकन गत अद्यतन: 25-Oct-2024

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवसः अवलोकन

भारत सरकार ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान 3 मिशन की सफलता, विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की चंद्र सतह पर तैनाती के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (ण्Sप्ढ्) घोषित किया है। इसरो ने इस सफल मिशन की पहली वर्षगांठ पूरे देश में मनाने की योजना बनाई है। इसरो समुदाय की विभिन्न टीमों द्वारा प्रत्येक राज्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उत्सव का उद्देश्य पूरे भारत में छात्रों, शिक्षकों और आम जनता को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इसका उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस उभरते क्षेत्र में रुचि लेने और इसके भरपूर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना भी है। इससे युवा मन में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और वे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना करियर बना सकेंगे।

विज्ञान

विज्ञान उन्नयन




अनुसंधान के अवसर
उपग्रह मॉडल बनाना

वैज्ञानिक नीतभार
अंतरिक्ष प्रदर्शनी