English
मुख्य विशयवस्तु में जाएं
ISRO logo Dr Vikram Sarabhai Prof U R Rao URSC Address SatTex URSC Tech National emblem
Home : Science Promotion : National Science Day : NSD-2022 : Summary Last updated on: 20-Jun-2022

रा.वि.दि – 2022 सांराश

nsd-img छोटी उम्र से ही युवाओं के मन में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को जगाने हेतुराष्ट्रीय विज्ञान दिवस को पूरे भारत में हर साल 28 फरवरी को अत्यंत जोश तथा उत्साह से मनाया जाता है। इस दिवस कोभारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी.रामन द्वारा ‘रामन प्रभाव’ के खोज के स्मरण में मनाया जाता है। उन्होंने प्रकाश प्रकीर्णन क्षेत्र में भू-स्तर का कार्य किया था और इसके द्वारा उनको भौतिकी क्षेत्र में वर्ष 1930 में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। यू.आर. राव उपग्रह केंद्र, बेंगलूरु द्वारा विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु बेंगलूरु के अंदर तथा बाहर के विविध स्कूलों के छात्र एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करतेहुए हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाता है।

यू.आर.एस.सी, में डी.एस.टी द्वारा घोषित दीर्घकालिक भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में संघटित दृष्टिकोण विषय परभविष्य के लिए इसके महत्व को दर्शाने हेतु एन.एस.डी – 2022 का आयोजन किया था। इस वर्ष यू.आर. राव उपग्रह केंद्र में विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में 82 विविध विद्यालयों से414 पंजीकृत प्रतिभागी शिक्षक तथा छात्रों ने भाग लिया।

18 फरवरी 2022, को वैज्ञानिक विचारों को जगाने तथा अभिव्यक्त करने हेतु विद्यार्थियों के लिए दो प्रतियोगिताएँ वैज्ञानिक प्रवृत्ति का परीक्षण तथा पैन्टिंग प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। दिनांक 18 को आयोजित स्पॉट – पैंटिंग ने युवा तथा तेजस्वी विद्यार्थियों के अंदर छिपे कलाकार को दर्शाया जिसने अपनी प्रतिभा तथा पटुता द्वारा हमेंआश्चर्य चकित कर दिया। कुल 22 विद्यालयों तथा कक्षाओं से 72 विद्यार्थियों ने ‘‘अंतरिक्ष की यात्रा’’, ‘‘हमारे जीवन में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी की भूमिका’’ विषय की प्रतियोगिता में भाग लिया।

वैज्ञानिक प्रवृत्ति परीक्षा प्रतियोगिता में प्रथम चरण में 18 विद्यालयों से 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 12 विद्यार्थियो को दूसरे चरण के लिए चुना गया। विज्ञान से संबंधित विषय पर दिन-प्रतिदिन के प्रेक्षण के आधार पर एक सरल प्रश्नावली ने बच्चों के वैज्ञानिक तर्क क्षमता को परखा। वैज्ञानिक प्रवृत्ति परीक्षण के द्वितीय चरण में,प्रथम चरण के चयनित विद्यार्थियों के लिएहमारे समाज द्वारा सामना किए जाने वाले विविध वैज्ञानिक मामलों को प्रस्तुत किया गया था।

यह वास्तव में बहुत ही सृजनात्मक एवं विचारशील था कि ‘युवा’ को केवल उनकी आयु, विचारों से जोड़ा जा सकता है, परंतु उनके विचार अधिक परिपक्व होते हैं।
21 फरवरी 2022 को विज्ञान से संबंधित आशुभाषण का आयोजन किया गया था। इस विज्ञान आशुभाषण कार्यक्रम में लगभग 20 विद्यालयों से 37 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कल्पना से भरे युवा बच्चों के तात्क्षणिक नवीन विचारों को सुनने में आश्चर्य का अनुभव हो रहा था।

22 फरवरी को आयोजित निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में 26 विद्यालयों से 184 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने कन्नड़, हिंदी, अंग्रेज़ी में “वन जीवन का संरक्षण, प्राकृतिक आपदाएँ व जलवायु परिवर्तन, रॉकेट व उपग्रह” जैसे विषयों पर निबंध लिखा।
23 फरवरी को एन.एस.डी. का एक बहुत ही लोकप्रिय प्रतियोगिता - विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से कुल मिलाकर 65 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी वास्तविक तौर पर एक ज्ञानप्रद मनोरंजन कार्यक्रम था जिसने बच्चों के विज्ञान की गहराई तथा स्वतः स्फूर्ति की परीक्षा ली।

nsd-2022 commettee