English
मुख्य विशयवस्तु में जाएं
ISRO logo Dr Vikram Sarabhai Prof U R Rao URSC Address SatTex URSC Tech National emblem
मुखपृष्ठ :उद्योग गत अद्यतन: 17-Mar-2022

GATE WAY TO URSC

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उपग्रहों के प्रापण में यू.आर उपग्रह केन्द्र(यू.आर.एस.सी),बेंगलूरू एक मुख्य एजेन्सी है। भारतीय समाज के लिए प्रौद्यौगिकी आधारित समाधान उपलब्ध कराने के सिद्धांत पर भारतीय उपग्रह कार्यक्रम बनाया गया है। भारतीय नागरिक के दैनंदिन जीवन में उपग्रह प्रौद्योगिकी की भूमिका को निरंतर विस्तार करने के साथ पिछले दशक से उपग्रहों की आवश्यकता बढती जा रही है। जो कई सालों में प्रमोचित उपग्रहों की संख्या से ज्ञात होता है। यू.आर.एस.सी. ने देश के आंतरिक संसाधनों से तथा उपग्रह प्रणाली के प्रापण के विविध आयामों में भारतीय उद्योग को भी सम्मिलित कर इस माँग को पूर्ण किया है। लोगों तक प्रौद्योगिकी को पहुँचाने में, प्रौद्योगिकी की उन्नति तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में उपग्रहों का अत्यधिक योगदान रहा है।


राष्ट्रीय आवश्यकताओं के लिए उपग्रहों की बढती माँग को पूरा करने हेतु, यू.आर.एस.सी. अब विविध उपग्रह उप–प्रणालियों की प्राप्ति में सहायता प्रदान करने हेतु भारतीय उद्योग की ओर बढ रहा है। यू.आर.एस.सी. उपग्रह आवश्यकताओं की बढती माँग को देखते हुए उद्योगों के साथ अपने आऊटसोर्सिंग को बढाने में कार्यरत है। ऐसे अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी , अत्युत्तम विश्वसनीयता, अभ्यास और मुख्यतः सुधारित उत्पादन तथा गुणता मानक द्वारा उद्योग लाभान्वित होंगे।


यू,आर.एस.सी तथा भारतीय उद्योग दोनों परस्पर कार्य करते हुए और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने में सफल होंगे