English
मुख्य विशयवस्तु में जाएं
ISRO logo Prof U R Rao Header part Dr. Vikram Sarabhai National emblem

मुखपृष्ठ : विज्ञान उन्नयन : वैज्ञानिक नीतभार

गत अद्यतन: 09-Jan-2024

वैज्ञानिक नीतभार

वर्ष 1940 में भू आधारित तथा बैलूनवाहित प्रयोगों से शुरु करते हुए, थुंबा भू-मध्यरेखीय राकेट प्रमोचन स्टेशन (टी.ई.आर.एल.एस) से भू मध्य रेखीय इलेक्ट्रोजेट पैरामीटर मापन हेतु 1963 में परिज्ञापन राकेट प्रमोचन से भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान क्रियाकलापों को वास्तविक रूप से प्रारंभ किया । तब से बडी संख्या में राकेट व बैलूनवाहिन प्रयोगों ने उच्च वायुमंडलीय परिघटना पर नए आंकडे, कास्मिक किरण तथा ऊर्जीत एक्स किरण तथा गामा किरण के नए आंकडे उपलब्ध किए हैं। उपग्रह युग के आगमन के साथ प्रथम भारतीय उपग्रह आर्यभट से शुरु करते हुए वैज्ञानिक प्रयोगात्मक नीतभार का प्रमोचन किया गया।

नीतभार फलनिक वर्णन परियोजना
क्ष-किरण वायविकी सौर न्यूट्रान व गामा क्ष-किरण वायविकी परीक्षण सौर न्यूट्रान व गामा संसूचन अंतरिक्ष खगोलिकी आर्यभट्ट
खगोलिकी / तारकीय क्ष-किरण, गामा किरण संसूचन अंतरिक्ष खगोलिकी रोहिणी उपग्रह
आई.एक्स.ए.पी भारतीय क्ष-किरण खगोलिकी नीतभार (आई.एक्स.ए.पी) अंतरिक्ष खगोलिकी आई.आर.एस-पी3
सोलरॉड सौर विकिरण मानिटर अंतरिक्ष खगोलिकी यूथसैट
लाइहैसी दलन-फलक दृश्य अति स्पेक्ट्रमी प्रतिबिंबन अंतरिक्ष खगोलिकी यूथसैट
रेबिट आइनोस्पियरिक टोमोग्राम के लिए रेडियो बीकन आइनोस्पियरिक अध्ययन

यूथसैट
टी.एम.सी भू-भाग मानचित्रण कैमरा चन्द्र सतह 3डी प्रतिबिंबन के पृष्ठीय लक्षण के बारे में सूचना चन्द्रयान-1
एल.एल.आर.आई चन्द्र लेसर परासन यंत्र (एल.एल.आर.आई) स्थलाकृति मानचित्रण के लिए चन्द्र सतह के ऊपर अंतरिक्ष यान के यथार्थ तुंगता निर्धारित करने के लिए चन्द्रयान-1
एच.ई.एक्स उच्च ऊर्जा क्ष-किरण नीतभार (एच.ई.एस)

210 पी.बी, 222 आर.एस.विगैसन, यू.टी.एच आदि के मापन के लिए

चन्द्रयान-1
एम.आई.पी चन्द्र संघट्ट अन्वेषण (एम.आई.पी)

संवृत परास से चन्द्र का अन्वेषण तथा चन्द्र पर संघट्ट के लिए नीतभार

चन्द्रयान-1
एल.ई.एक्स निम्न ऊर्जा क्ष-किरण (एल.ई.एक्स) नीतभार (सी.आई.एक्स.एस) अंतरिक्ष खगोलिकी - क्ष-किरण स्पेक्ट्रोमीटर चन्द्रयान-1
मिनिसार मिनि सार चन्द्र ध्रुवीय में कुछ मीटरों के गहराई तक की स्थायी छाया क्षेत्र में पानी बर्फ के संसूचन चन्द्रयान-1
एस.आई.आर-2

निकट अवरक्त स्पेक्ट्रोमीटर

द्रोणी के प्रक्रम अन्वेषण, मारिया तथा चन्द्र पर क्रेटर संभवन

चन्द्रयान-1
रेडाम विकिरण मात्रा मानिटर गुणात्मक व परिणामक लक्षण, कण अभिवाह के आधार पर, मात्रा दर तथा निक्षेपित ऊर्जा स्पेक्ट्रम चन्द्र के निकट में विकिरण पर्यावरण चन्द्रयान-1
सारा उप-KeV परमाणु परावर्तन विश्लेषक

चन्द्रसतह के प्रतिबिंब के लिए निम्न शक्ति निरावेशी परमाणु का प्रोयग 10eV-2keV ऊर्जा परास में निदान

चन्द्रयान-1
एम.एम.एम चन्द्र खनिजीय मान चित्रक चन्द्र भू विज्ञान विकास के संदर्भ में चन्द्र सतह खनिजीय मानचित्रण व अभिलक्षणन के लिए स्पेक्ट्रोमीटर चन्द्रयान-1
एल.ए.पी लाइमन आल्फा फोटोमीटर अवशोषण सेल फोटोमीटर मोम
एम.एस.एम मंगल के लिए संवेदक मंगलग्रही वायुमंडल में मीथेन (CH4) मापन मोम
एम.ई.एन.सी.ए मंगल बहिर्मंडलीय निरावेशी संयोजन विश्लेषक चतुर्ध्रुवी द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर यूनिट द्रव्यमान विभेदन के साथ 1 से 300 परास में निरावेशी संयोजन का विश्लेषण के लिए समर्थ मोम
एम.सी.सी मंगल वर्ण कैमरा सतह लक्षण के बारे में प्रतिबिंबन व सूचना तथा मंगलग्रही सतह के संयोजन मोम
टी.आई.आर.आई.एस ऊष्मीय अवरक्त प्रतिबिंबन स्पेक्ट्रोमीटर ऊष्मीय 3 मापन व दिन व रात दोनों में प्रचालित कर सकते हैं। मोम
एसएचएपीई निवासीय उपग्रह भूमि का स्पेक्ट्रमी - ध्रुवणमापन इस परीक्षण का मुख्य लक्ष्य है भूमि के डिस्क – एकीकृत स्पेक्ट्रमी और चंद्र कक्षा के अनुकूल बिंदू से विभिन्न कला कोण में ध्रुवीकरण संकेत की विशेषता बताना। इससे दूर – दराज बाह्य – उपग्रह के प्रेक्षण का अनुकरण करना है। स्पेक्ट्रमी, गैस और सतह लक्षण के निर्णायक सूचना रखता है जबकि बादल की विशेषता के लिए ध्रुवीकरण की आवश्यकता है। चन्द्रयान – 3
हेल1ओस उच्च ऊर्जा एल1 परिक्रमा एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर उच्च ऊर्जा L1 परिक्रमा एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (HEL1OS) इसरो द्वारा आदित्य--L1 ळ्1 सौर मिशन पर हार्ड एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर है, जो 10 - 150 केवी के विस्तृत एक्स-रे ऊर्जा बैंड में काम करता है। यह सूर्य पर चमकती गतिविधियों का अग्रदूत है, जिसमें सौर गतिविधि के प्रारंभिक आवेगपूर्ण चरण को पकड़ने की क्षमता है। आदित्य-L1
एक्स.एस.पी.ई.सी.टी. स्क्सपोसैट पर एक्सस्पेक्ट नीतभार एक्स.एस.पी.ई.सी.टी. एक एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोपी और टाइमिंग नीतभार ऑनबोर्ड एक्सपोसैट है , जो सॉफ्ट एक्स-रे में तेज़ समय और अच्छा स्पेक्ट्रोस्कोपिक विभेदन प्रदान कर सकता है। एक्सपोसैट