English
मुख्य विशयवस्तु में जाएं
ISRO logo Dr Vikram Sarabhai Prof U R Rao URSC Address SatTex URSC Tech National emblem

मुखपृष्ठ : विज्ञान उन्नयन : वैज्ञानिक नीतभार : एसएचएपीई

गत अद्यतन: 27-Feb-2018

चन्द्रयान – 3 : एसएचएपीई

एसएचएपीई (निवासीय उपग्रह भूमि का स्पेक्ट्रमी - ध्रुवणमापन) चन्द्रयान – 3 मिशन के ऑनबोर्ड एक प्रायोगिक नीतभार है जिससे निकट – अवरक्त (एन.आई.आर) तरंगदैर्ध्य परास (1.0 – 1.7 μम्) में भूमि के स्पेक्ट्रमी – ध्रुवणमीटरी संकेत के अध्ययन के लिए उपयुक्त है। चन्द्रयान – 3 मिशन के नोदन मोड्यूल (पी.एम) में केवल यही एक वैज्ञानिक नीतभार है।



चित्र – 1 चंद्र कक्षा से भूमि के चंद्रयान – 3 / आकार प्रेक्षण चित्र – 2 चंद्रयान – 3 / आकार उड़ान मॉडल


इस परीक्षण का मुख्य लक्ष्य है भूमि के डिस्क – एकीकृत स्पेक्ट्रमी और चंद्र कक्षा के अनुकूल बिंदू से विभिन्न कला कोण ( Φ चित्र – 1 में) में ध्रुवीकरण संकेत की विशेषता बताना। इससे दूर – दराज बाह्य – उपग्रह के प्रेक्षण का अनुकरण करना है। स्पेक्ट्रमी, गैस और सतह लक्षण के निर्णायक सूचना रखता है जबकि बादल की विशेषता के लिए ध्रुवीकरण की आवश्यकता है। प्रस्तावित परीक्षण से विज्ञान के मुख्य प्रश्न जिसे बताने का उद्देश्य निम्नानुसार है ः

  • एक भूमि जैसा बाह्य – उपग्रह का डिस्क – एकीकृत स्पेक्ट्रमी क्या हो सकता है ?
  • भूमि जैसा बाह्य – उपग्रह से डिस्क – एकीकृत ध्रुवीकरण क्या हो सकता है ?
  • बाह्य – उपग्रह के घूर्णन और प्ररिक्रमण से ये लक्षण कैसे बदलते हैं?

एस.एच.ए.पी.ई (चित्र – 2 में उड़ान मॉडल) में रेडियो आवृत्त (आर.एफ) स्रोत द्वारा चलित परिक्षेप्य तत्व के आधार पर अकोस्टो – ऑप्टिक ट्यूनेबल फिल्टर (ए.ओ.टी.एफ) को और एक जोड़ा इंडियम गेलियम आर्सेनाइड (ईन्ङऽस्) संसूचक को लगाया गया है। इस यंत्र की अवधारणा अंतरिक्ष खगोलिकी समूह (एस.ए.जी) यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (यू.आर.एस.सी), बेंगलूरु द्वारा किया गया।